मथुरा, दिसम्बर 18 -- यमुना एक्सप्रेस हादसे में मृतकों की संख्या 18 हो गयी है। मंगलवार को प्रशासन ने 13 मौत होने की पुष्टि की थी। शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया था। बुधवार को 18 शवों के पोस्टमार्टम हुए। देर रात आगरा में एक घायल ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हो गई। अभी तक मात्र तीन शवों की पहचान हो सकी है। जबकि 15 शवों की पहचान डीएनए से हो सकेगी। अबतक 11 परिजनों ने डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल दिए हैं। मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से मथुरा की ओर आने वाली लेन में बलदेव माइल स्टोन 127 पर 14 वाहन भिड़ गए थे। इस घटना में नौ वाहन जलकर राख हो गए थे, वहीं पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। घने कोहरे के कारण एक वाहन के डिवाइडर से टकराने के बाद पीछे आरहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। इसके बाद वाहनों में आग की ...