नोएडा, जनवरी 22 -- दनकौर, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मजदूर घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक परिवार की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। खुर्जा निवासी 30 वर्षीय चरण सिंह दनकौर क्षेत्र स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह मंगलवार को अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें लेकर एक व्यक्ति के यहां सप्लाई करने गया था। काम पूरा होने के बाद सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस लौट रहे थे। वापसी में ट्रैक्टर यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से गुजर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से चरण सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे गिर गया। उनको गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद साथी मजदूरों ने उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर ...