नोएडा, फरवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर यात्रियों की सुविधा के लिए बस ठहराव (स्टॉपेज) बनाया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास खाली जमीन का उपयोग किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक एक्सप्रेसवे के रैंप तक पहुंचने के लिए बसों को रास्ता बनाकर भी प्राधिकरण देगा। ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी के सामने पिछले दिनों यात्रियों की परेशानी से जुड़ा यह मुद्दा उठाया गया था। सीईओ के निर्देश पर महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने टीम के साथ मौके का सर्वेक्षण किया है। अधिकारियों का कहना है कि अंडरपास के पास प्राधिकरण की जमीन मौजूद है। बस ठहराव बनने से सवारियों को उतारने और चढ़़ाने के लिए बसें यहां रुक सकती हैं। बस ठहराव पर श...