नोएडा, फरवरी 6 -- नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बनी 108 फुट ऊंची भगवान कृष्ण की मूर्ति का अनावरण नौ फरवरी को होगा। इस अवसर पर प्रख्यात कलाकार कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देकर भक्ति का रंग जमाएंगे। यह मूर्ति गौर ग्रुप द्वारा बनाई गई है। गौर ग्रुप के चेयरमैन मनोज गौर ने बनाया कि भगवान कृष्ण की अब तक की सबसे ऊंची मूर्ति है। यह यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच किलोमीटर से दिखाई देती है। इसकी खासियत यह है कि आप इसे कहीं से भी देखें तो लगेगा कि भगवान कृष्ण की आंखें आपको ही देख रही हैं। इसका निर्माण राजस्थान के मूर्तिकारों ने करीब चार साल में किया है। मूर्ति पूरी तरह से भूकंपरोधी है। अनावरण कार्यक्रम में लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला, मथुरा की सांसद हेमामालिनी तथा प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह भी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.