नई दिल्ली, अगस्त 20 -- राजधानी दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाने के कारण यमुना बाजार, शास्त्री पार्क, अक्षरधाम के पास किशन कुंज सहित निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। यहां के स्थानीय निवासियों को 2023 में आई बाढ़ का मंजर याद आ गया। उस वक्त भी सैकड़ों लोगों को सामान समेटकर दूसरे स्थान पर जाना पड़ा था। मंगलवार को भी बहुत से लोग अपना घर छोड़कर टैंट और तिरपालों में रहने चले गए। जिला प्रशासन ने इनके लिए व्यवस्था की है।झुग्गियां छोड़कर तिरपाल के नीचे लेनी पड़ी शरण यमुना में जलस्तर बढ़ने से शास्त्री पार्क के पास कई परिवारों को झुग्गियां छोड़कर सड़क किनारे तिरपाल के नीचे शरण लेनी पड़ी है। हालात यह हैं कि यहां अब तक न तो प्रशासन की ओर से टेंट लगाए गए हैं और न ही मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है। उमस के बीच छोटे-छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.