गंगापार, अगस्त 13 -- यमुनापार के विकासखंड कौंधियारा के ब्लॉक सभागार में बुधवार का दिन स्मृतियों, भावनाओं और प्रेरणा का संगम बन गया। पूर्व विधायक पं. रमाकांत मिश्र की 91वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही ब्लॉक परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा के पास स्थानीय लोगों का आना शुरू हो गया। जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण एक-एक कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे थे। हर किसी की आँखों में उनके प्रति सम्मान और मन में उनके व्यक्तित्व की छवि ताज़ा हो उठी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उनके संघर्षों और त्याग की कहानियां साझा करते हुए भावुक माहौल बना दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि पं. रमाकांत मिश्र ने अपना संपूर्ण जीवन यमुनापार की खुशहाली के लिए अर्पित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.