मथुरा, जनवरी 1 -- परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा नववर्ष पर श्री यमुना महारानी संयमन तीर्थ स्थित स्वामी घाट पर यमुनाजी की महाआरती एवं खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। नववर्ष पर 15 वर्षों से निरंतर की जा रही महाआरती की परंपरा के अंतर्गत गुरुवार को सायं महाआरती प्रारंभ होते ही स्वामी घाट भक्तिमय वातावरण में डूब गया। दीपों की सजी पंक्तियों, वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की आस्था ने यमुना तट को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसादी वितरित की गई। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने कहा कि यमुना महारानी मथुरा की आत्मा हैं और उनकी आराधना से समाज में संस्कार, संयम और सेवा की भावना जागृत होती है। उन्होंने 15 वर्षों से अनवरत चली आ रही इस महाआरती परंपरा को मथुरा की ध...