हाथरस, जनवरी 8 -- हाथरस। सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को शहर के तालाब चौराहा पर नुक्कड़ नाटक का आयेाजन किया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाले वाहन स्वामियों को यमराज के वेष में व्यक्ति ने जागरुक किया। सड़क दुर्घटनाओं के नुकसान के बारे में बताया। शासन स्तर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बीते बाइक रैली निकाल कर जागरुक किया गया। एआरटीओ व पीटीओ के द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को शहर के तालाब चौराहा पर एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद व पीटीओ रामबाबू देाहरे के नेतृत्व में जागरुकता कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। इस दौरान यममराज के वेष में सजे व्यक्ति के द्वारा वाहन स्वामियों से हेलमेट लगाने की अपील की। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...