बरेली, सितम्बर 16 -- आंवला। नगर के गायत्री शक्तिपीठ पुरैना ढाल पर गरूड़ पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इसमें डॉ विनीत विद्यार्थी दर्शन शास्त्री ने कहा कि यममार्ग की यातनाओं का वर्णन पापियों की दुर्गति से हुआ है। शुभ कर्मों का फल शुभ ही होता है और अशुभ कर्म नरक की ओर ले जाने वाले हैं। हमें सदैव शुभ कार्य करना चाहिए, जिसमें किसी का अहित न हो, सब को भगवान का रूप मानकर सम्मान दें। उन्होनें कहा कि किसी को भी न सतायें, मेहनत की कमाई ही खाना चाहिए, अनीति से प्राप्त धन विनाश का कारण बनता है। यममार्ग पापियों को कष्ट देने वाला है। रामजी मल शिक्षा विद ने मधुर संगीत पर भजन प्रस्तुत किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.