गिरडीह, मई 30 -- गांडेय। गांडेय के पुनीडीह गांव में आयोजित 5 दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार सुबह पूजा-पाठ और परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से दोपहर तक रही। वहीं यज्ञ में आए पुरोहितों के द्वारा विधि विधान से यज्ञ वेदी और अन्य देवी - देवताओं की पूजा अर्चना करवाई गई। पुरोहितों के द्वारा रामायण का पाठ भी किया गया। इसके पूर्व बुधवार रात बनारस से पहुंची राघवी प्रिया ओझा के द्वारा प्रवचन किया गया। प्रवचन के क्रम में उन्होंने कहा कि ईश्वर की प्राप्ति भक्ति से किया जा सकता है। बता दें कि पुनीडीह गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 5 दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...