सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर वैदिक दैनिक आर्य सत्संग वेद मंदिर में रविवार को 11 दिवसीय ऋग्वेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ किया गया। आचार्य विरेंद्र शास्त्री ने वैदिक विधि विधान से यज्ञमान का संकल्प कराकर ऋग्वेद के मंत्रों से यज्ञ का शुभारंभ किया। यज्ञ की महिमा का गुणगान करते हुए उन्होंने कहा कि यज्ञ भुवनस्य नाभि: अर्थात यज्ञ संसार की नाभि है। इस संसार का पोषण यज्ञ से होता है। स्वर्ग कामो यज्ञेत अर्थात यदि स्वर्ग की कामना चाहते हो तो यज्ञ करो। यज्ञमान की भूमिका वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजीव मित्तल ने निभाई। इस अवसर पर भूपचंद आर्य, सरदार सिंह आर्य, स्नेहलता, मनोरमा शर्मा, सुमन त्यागी, पुरुषोतम चौहान, सत्यपाल आर्य, काशीराम, आजाद पाल, सुशील, सुधीर, विरेंद्र, सुबोध, सुदेश, मंजू, संतोष आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...