लोहरदगा, फरवरी 23 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमित आयोजित शत चंडी महायज्ञ का आयोजन के दौरान यज्ञाचार्य प्रदीप मिश्रा सूर्यनारायण पाठक, अवनीश पाठक के सानिध्य में शत चंडी महायज्ञ के पांचवें दिन मंडपस्थ देवी-देवताओं का पूजन और यज्ञ आहुति दी गयी। इसमें हर्ष शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, बिपुल शास्त्री, राजेश पाठक, विपिन शास्त्री के द्वारा पाठ किया जा रहा है। सुबह से ही भक्तों की भीड़ यज्ञ मंडप की फेरी लगाने को लेकर लगी रही। शाम में श्रीमद्भागवत का प्रवचन के दौरान विष्णुचित्त महाराज के द्वारा यज्ञ की विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होने कहा कि यज्ञ ही नारायण है। नारायण ही यज्ञ हैं। यज्ञ के माध्यम से ही भगवान को प्राप्त किया जा सकता है। श्रीमद्भागवत में ...