रुडकी, जुलाई 23 -- शिवरात्रि पर बुधवार को नेहरू नगर में प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी के कार्यालय पर यज्ञ हवन कर जग कल्याण की प्रार्थना की गई। यज्ञकर्ता डॉ. योगेश शास्त्री ने कहा कि यज्ञ से प्रज्ज्वलित अग्नि से शुद्ध वातावरण बनता है, जिससे सभी जीवों का भला होता है। यज्ञ आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा आस्था के महापर्व में हरिद्वार से दूर-दूर से कांवड़िएं गंगाजल लेने आते हैं, जिसके लिए हर एक व्यक्ति सेवा भाव से भोले के भक्तों की सेवा में रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.