हमीरपुर, नवम्बर 27 -- भरूआ सुमेरपुर। कस्बे की तपोभूमि में चल रही श्री गायत्री महायज्ञ की 68वीं वर्षगांठ में अब भीड़ उमडने लगी है। गुरुवार को यज्ञ समिति के अध्यक्ष समाजसेवी अरुण कुमार दुबे पप्पू भैया ने विधि-विधान के साथ पूजन करके मेले का शुभारंभ किया। श्री गायत्री महायज्ञ की वर्षगांठ में अब कस्बावासियों की अच्छी-खासी भीड़ जुटने लगी है। कथा पंडाल गुरुवार को खचाखच भरा हुआ था। कथाव्यास दुर्गा प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि मनुष्य को अन्याय के मार्ग में चलने से बचना चाहिए। न्याय एवं सत्य का मार्ग ही मनुष्य को मुक्ति दिलाता है। गुरुवार को यज्ञ समिति के अध्यक्ष ने तपोभूमि में लगे मेले का विधि-विधान के साथ फीता काट शुभारंभ किया। इसके पूर्व यज्ञ के सह आचार्य पंडित उमादत्त शुक्ला ने विधि-विधान के साथ पूजन कराया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष राहुल उर्...