मऊ, मार्च 10 -- मऊ। आर्य समाज का ऋषिबोध उत्सव एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन हवन-पूजन का आयोजन किया गया। यज्ञ ब्रह्मा आगरा से आए पंडित आचार्य विवेक शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच छात्राओं ने हवन में आहूति डाला। आर्य समाज के सदस्य राजेश वर्मा पत्नी के साथ यजमान के रुप में उपस्थित रहे। आचार्य विवेक शास्त्री ने बताया कि विश्व का सर्वश्रेष्ठ कार्य यज्ञ है और प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन पांच यज्ञों को करना चाहिए। जिसमें ब्रह्मयज्ञ, देवयज्ञ, बालिवैश्यदेव यज्ञ, अतिथि यज्ञ तथा पितृयज्ञ आते हैं। हम सबको आध्यात्मिक सामाजिक एवं राष्ट्रीय चेतना के लिए निरंतर शुभ कर्म करना चाहिए। कोलकाता से पधारे भजनोपदेशक पंडित कैलाश कर्मठ भजन प्रस्तुत करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुरोहित मनीष आर्य ने बताया कि 11 मार्च को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया ग...