बागपत, मार्च 4 -- बरनावा के महाभारत कालीन ऐतिहासिक लाक्षागृह टीले पर स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में चल रहे महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को वैदिक विद्वान प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री ने कहा कि यज्ञ जल वायु को शुद्ध और रोगों को नष्ट करता हैं। उन्होंने कहा आज प्रदूषण से पर्यावरण दूषित हो रहा हैं। दुर्गंधयुक्त वायु से अनेकों प्रकार के रोग उतपन्न हो रहे हैं। इतना समझ लें कि यज्ञ कि अग्नि में जिस सामग्री की आहुति दी जाती हैं। उसकी सुगंधि वायु द्वारा दूर दूर तक पहुंचती है। उससे प्राणी आनंद अनुभव करते हैं। बीएसएनल के पूर्व जीएम चन्द्रहास, डॉ. अनिल चौहान, अध्यक्ष यशोधर्मा, मंत्री राजपाल त्यागी, जयकृष्ण शास्त्री, गंगा शरण, रविदत्त, मास्टर संजीव आर्य राहुल त्यागी, विशाल शास्त्री, सुबोध शास्त्री, विजय कुमार आदि श्रद्धालुओं...