औरंगाबाद, मई 20 -- रफीगंज के थाना गली स्थित नवनिर्मित मंदिर में श्री शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ पिछले दिनों से जारी है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए उमड़ रही है। काशी के प्रख्यात आचार्य राजेश मिश्रा, गिरीराम त्रिवेदी, अंगद पाण्डेय, अमित पुरोहित, धर्मेंद्र पाण्डेय, सुनील चौबे और नरेश शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि प्रज्जवलन किया गया है। आयोजक राजू गुप्ता ने बताया कि खड़ेश्वरी बाबा के तत्वावधान में यह यज्ञ 23 मई तक चलेगा। यज्ञ के यजमान दुर्गा प्रसाद, पिंकी देवी, अजीत, रीता देवी, अजय गुप्ता, रिंकी गुप्ता, शिवनंदन प्रसाद, शीला देवी, मुन्ना कुमार और ममता कुमारी हैं। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन भंडारा का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.