चतरा, अप्रैल 2 -- हंटरगंज, निजी प्रतिनिधि। हंटरगंज के केवाल गांव में आयोजित होने वाले सात दिवसीय देवी मंडप प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यज्ञ का संचालन 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक होगा। यज्ञ के पहले दिन गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में 501 महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ मंडप से श्रद्धालु पूजा अर्चना के साथ कलश उठाये और पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए नीलांजन नदी पहुंचे। जहां यज्ञ आचार्य के मंत्रोचार्य के साथ अपने अपने कलश में जल भरे। कलश यात्रा पुन: यज्ञ मंडप पहुचकर कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। अयोध्या एवं कोलकाता से आए साधु संतों के द्वारा प्रत्येक दिन प्रवचन दी जाएगी। कलश यात्रा में मुख्य रूप से विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए। विधायक जनार्दन पासवान ने यज...