हाथरस, सितम्बर 18 -- हाथरस। शहर के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव में बुधवार की सुबह कृष्ण लीला में भगवान कृष्ण के जन्म लेकर मंत्रणा की गई। वहीं रामलीला महोत्सव में अयोध्या में विश्वामित्र जी के अयोध्या आगमन की लीला का मंचन श्रीधाम वृंदावन की श्री राधारमण रासलीला संस्था के कलाकारों ने लीलाओं का मंचन किया। जिसे देखकर श्रध्दालु मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक शहर में रामलीला महोत्सव की धूम रही। संस्थान के स्वामी दामोदर महाराज के नेतृत्व में मंडली के कलाकारों ने बुधवार को कृष्ण लीला में भगवान कृष्ण के जन्म भूमिका का मंचन किया गया। जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ने लगा। धर्म के कार्यो को कंस ने रोकना शुरू कर दिया। इसे लेकर संतों व देवताओं में विचार विमर्श हुआ। संतों ने बताया कि कंस ने एक सेना भी बनाई जो धर्म के कार्य को रोकने के लिए बनाई है।...