औरंगाबाद, मई 27 -- औरंगाबाद के सत्येन्द्र नगर मुहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में बनारस से आए हुए कथावाचक डा. मनोहर मिश्र महाराज ने प्रवचन किया। भागवत महापुराण की कथा सुनाते हुए कहा कि पृथ्वी जब पाप का भार सहन नहीं कर पाती है तो गाय का रूप लेकर देवताओं के पास जाकर पृथ्वी को पाप मुक्त करने की प्रार्थना करती है। देवता पृथ्वी को लेकर भगवान शिव के पास जाते हैं। भगवान शिव पृथ्वी रूपी गाय और देवताओ को लेकर ब्रह्माजी के पास जाते हैं और ब्रह्माजी देवताओं और पृथ्वी रूपी गाय के साथ भगवान श्रीकृष्ण को पुकारते हैं। भगवान श्रीकृष्ण गाय को और देवताओं को आश्वासन देते हैं कि हम पृथ्वी पर एक अवतार गाय की रक्षा के लिए गोकुल वृंदावन में लेंगे और समस्त आसुरी सक्ति को समाप्त कर इस धाम पर धर्म की, वेद की और यज्ञ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.