चंदौली, जुलाई 14 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा गायत्री चेतना केंद्र की ओर से रविवार को टिमिलपुर स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में भव्य साप्ताहिक यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि - मुख्य यजमान डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह चेयरमैन मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन व प्रदेश अध्यक्ष वित्तविहीन शिक्षक संघ ने वेद मंत्रों की दिव्यता के बीच यज्ञ में आहुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत कलश स्थापना, कलश पूजन एवं चारों वेदों की विधिवत पूजा से हुई। इसके पश्चात 15 मिनट का सामूहिक गायत्री मंत्र जप और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ संचालन अवधेश मिश्रा और अर्पण पाण्डेय ने व्यासपीठ से संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा, यज्ञ केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि यह आंतरिक और ब...