सराईकेला, मार्च 11 -- सरायकेला: सरायकेला के प्राचीन बाना टांगरानी राम बाबा आश्रम में पांच दिवसीय गीता यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को प्रातः वृहद आकार में सूर्य मंडल बनाकर विधि अनुसार सूर्य पूजा हुई। इसके पश्चात पूज्य गौ माता का पूजा कर 33 कोटी देवी देवताओं का पूजन किया गया तदुपरांत कुंड में स्थापित सभी मंडलों के देवताओं का विधि विधान से पूजा करके समस्त देवताओं का आह्वान किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण से यज्ञ कुंड में पवित्र अग्नि अधिष्ठापन कर विधिवत पांच दिवसीय गीता यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आश्रम के महंत चंदन बाबा,राम बाबा आश्रम के महंत मृत्युंजय बाबा,मोटा बाबा,सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी,पंचानन राउत,मनोज चौधरी,काजल प्रधान,भागीरथी परीक्षा व विजय लाल समेत काफी संख्या में भक्त श्रद्...