खगडि़या, मई 7 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि यज्ञ कराने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।आसपास का वातावरण शुद्ध होता है और नई उर्जा मिलती है। यह बाते सोमवार को थाना क्षेत्र के प्राचीन हनुमान मंदिर बड़ी झिकटिया में तीन दिवसीय रामध्वनि यज्ञ का उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा।उन्होंने कहा कि यज्ञ कराने के कई लाभ होते हैं। मन की शांति एवं समाज में शांति सद्भावना बनाये रखने के लिए यज्ञ करना जरूरी है। मानव कल्याण के लिए प्राचीन काल से ही यज्ञ कराया जा रहा है। यज्ञ करने से एक ओर जहां वातावरण शुद्ध होता है। वही दूसरी ओर समाज में एक दूसरे के प्रति समरस्ता विश्वास बढ़ता है। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष धनपति राम ने बताया कि झिकटिया के प्राचीन हनुमान मंदिर में नवनिर्मित श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, राधे कृष्ण,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.