घाटशिला, फरवरी 14 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के हाता में स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम रामगढ हाता में माघी पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर पांच दिवसीय 57वां महायज्ञानुष्ठान अखण्ड हरिनाम संकीर्तन एवं नवम विष्णु यज्ञ के दूसरे दिन ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता चम्पाई सोरेन ने यज्ञानुष्ठान पहुंचे एवं उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। यज्ञानुष्ठान में पूजा अर्चना के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री ने हरि मंदिर में चल रहे हरिनाम संकीर्तन में भी भाग लेते हुए हरिनाम का जाप किया। मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि रामगढ़ आश्रम हाता पूरे कोल्हान के लिए एक धर्मस्थली है। यहां विगत 57 वर्षों से यज्ञ एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन निरंतर माघी पूर्णिमा के उपलक्ष्...