लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशन नगर में चोरों ने यज्ञशाला को निशाना बनाते हुए दानपात्र तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए यज्ञशाला पहुंचे, तब दानपात्र टूटा देख चोरी की जानकारी हुई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रोशन नगर इलाके में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले भी यज्ञशाला से दानपात्र चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले का खुलासा कर चोरी गई नकदी की बरामदगी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.