सहरसा, फरवरी 2 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महुआ उत्तरवाडी पंचायत अंतर्गत बछोर महादलित टोला में आयोजित बाबा दिनारामभद्री एवं माता शबरी यज्ञ सह मेला को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल से प्रारंभ हुई इस कलश यात्रा में 151 कन्याओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और जयघोष के बीच निकली यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कलश यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए बछोर टोला स्थित शिव मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालु कन्याओं ने विधिवत जल भरा। इसके उपरांत यात्रा महुआ बाजार होते हुए सिंगारपुर तक पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से ...