गुमला, जनवरी 9 -- रायडीह, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ को किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य रश्मि मिंज, प्रखंड प्रमुख ममता सोरेन मुखिया किरण डुंगडुंग द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मेले में कुल 21 स्टाल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर ग्रामीण आकर अपनी जांच करवा रहे थे। 20 लोगों का यक्षमा जांच किया गया और 27 ग्रसित लोगों के बीच स्वास्थ्य कीट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि रश्मि मिंज ने कहा कि यह सधारण मेला नहीं है यह स्वास्थ्य से संबंधित सभी रोगियों के लिए यह मेले का आयोजन किया गया है जिसमें संबंधित रोग से ग्रस्त लोग मेले का उपयोग कर सकते हैं। सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा दिए गए योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उन्होंने कहा। प्रखंड ...