मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित रवि मेहता मेमोरियल जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब और स्टूडेंट क्लब फुटबॉल टीम के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। मैच में निर्णायक की भूमिका अलीमुद्दीन, इरशाद मलिक समीमउल हक, व दीपक कुमार-2 ने निभाई। 11 फरवरी को युग सृजन फुटबॉल क्लब और शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला जाएगा। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अश्विनी खत्री के अलावा सुनील सिंह, राकेश कुमार पासवान, मोहम्मद सलाउद्दीन, त्रिलोकी प्रसाद, रोहिताश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...