छपरा, फरवरी 15 -- मंदिर के सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात मढ़ौरा। स्थानीय प्रसिद्ध शिलानाथ मंदिर में रविवार को चोरी की दो घटनाएं हुईं। तेजपुरवा निवासी सुनील तिवारी की पत्नी सुनीता देवी का सोने का कीमती मंगलसूत्र मंदिर परिसर में जलाभिषेक के दौरान एक महिला चोर ने उड़ा लिया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध महिला की पहचान करने में जुटी है। इसी दिन मढ़ौरा बाजार निवासी कामेश्वर सिंह की जेब से करीब 2500 रुपये भी किसी शातिर चोर ने निकाल लिए। छात्रा को बहला फुसला कर भगाया दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को शादी की नीयत से युवक भगा ले गया। इस संबंध में छात्रा की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसकी पुत्री अचानक घर से लापता ...