छपरा, जनवरी 6 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय राजकीय पालिटेक्निक परिसर में मंगलवार को कैंपस ड्राइव का आयोजन संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के द्वारा किया गया । इस आयोजन में सारण, सीवान और गोपालगंज पॉलिटेक्निक कॉलेज के करीब 250 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कैंपस सलेक्शन के लिए यहां पहुंची जय भारत मारुति लिमिटेड अहमदाबाद और इन्फो एरा सॉफ्टवेयर सर्विसेज कंपनी के अधिकारियों ने ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग शाखों के छात्र-छात्राओं की लिखित व मौखिक परीक्षा ली। संस्थान के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ रजनीश कुमार ने बताया कि परिणाम अगले दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा। कैंपस सेलेक्शन ड्राइव का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ रामा सिंह, प्रो राकेश कुमार, डॉ रजनीश कुमार स...