छपरा, जनवरी 8 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय ओल्हनपुर में बाइक देने से इंकार करने पर एक युवक के साथ तीन लोगों ने मिलकर मारपीट की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। बाद में पुलिस ने इस घटना की लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई शुरू की। पीड़ित अखिलेश कुमार ने कहा कि वे बुधवार को दयालपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में कुनाल नट,टुनटुन कुमार व इमरान मियां ने घेर लिया और उनसे बाइक मांगने लगे। जब उन्होंने मोटरसाइकिल देने से इंकार किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे और अखिलेश ने जब इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उनके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वे बुरी तरह जख्मी हो गये। इस संबंध में जख्मी अखिलेश की लिखित शिकायत पर मढ़ौरा थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। मांझी सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.