छपरा, दिसम्बर 18 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र के मुबारकपुर गांव में अज्ञात चोरों ने दो घरों से मवेशी चोरी की घटना को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बढ़ती ठंड के साथ मढ़ौरा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में तेजी देखी जा रही है, जिससे आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारकपुर निवासी राजकुमार महतो और छट्ठू साह के दरवाजे से अज्ञात चोरों ने मवेशियों की चोरी की। बताया जाता है कि चोरों ने राजकुमार महतो की झोपड़ी (पलानी) को काटकर बेहद निर्भीक तरीके से मवेशी खोलकर ले गए। चोरी की भनक तब लगी जब अहले सुबह घर के लोग जागे, जिसके बाद गांव में हल्ला मच गया। हालांकि इस घटना के संबंध में पुलिस को अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और चिंता का माह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.