छपरा, अप्रैल 26 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। फसल कटाई प्रयोग कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को मढ़ौरा एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह ने पटेढ़ी में गेहूं की फसल की कटाई की। पटेढ़ी निवासी किसान रविंद्र सिंह के खेत में 10 गुना 5 मीटर की परिधि में गेहूं की कटाई की गई। इसमें करीब 11 किलो 810 ग्राम गेंहू दाना प्राप्त हुआ। अमूमन फसल की उपज की गणना करने के उद्देश्य से भारत सरकार के द्वारा गेहूं मक्का और धान की कटाई विभिन्न पदाधिकरियों की निगरानी में की जाती है ताकि आंकड़ों की शुद्धता बनी रहे। इसी के तहत शनिवार को एसडीओ के द्वारा मढ़ौरा के पटेढ़ी निवासी रविंद्र कुमार सिंह के खेत में गेहूं की फसल की कटाई की गई और प्राप्त उपज की गणना की गई। इस मौके पर किसान रविन्द्र सिंह व किसान सलाहकार सुनील कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.