छपरा, अगस्त 25 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। दशहरा का समय करीब आते ही पूजा पंडालों के निर्माण को लेकर पूजा समितियों की तैयारी भी तेज हो गई है। मढ़ौरा शहर सहित यहां के ग्रामीण इलाकों में भी दुर्गापूजा समितियों की तरफ से पंडाल व मूर्ति निर्माण, साज-सज्जा,लाइट साउंड की व्यवस्था करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। मढ़ौरा शहर के गढदेवी चौक पर पिछले साल की तरह इस साल भी बड़ा व आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इस बार यहां अयोध्या के राम मंदिर की आकृति का पंडाल बनाया जा रहा है। इसकी ऊंचाई करीब 55 फीट और चौड़ाई 35 फीट तक होगी। इस पंडाल के निर्माता हिंदुस्तान टेंट के संचालक मो अली हैं जबकि इस पंडाल के मुख्य कारीगर कोलकाता के धर्मेंद्र कुमार व उनके सहयोगी है। इस पंडाल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा राम मंदिर की आकृति के पंडाल में मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.