छपरा, फरवरी 23 -- स्वच्छता व उपचार व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश फोटो - 15 सोमवार को मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीपीएम व एसडीओ मढ़ौरा। एक संवाददाता जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ निधि राज एवं डीपीएम अरविंद कुमार ने सोमवार को मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार के साथ अस्पताल परिसर का भ्रमण कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। अधिकारियों ने अस्पताल में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, वार्डों की स्थिति तथा दवाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया। प्रसूति कक्ष, आपातकालीन कक्ष, पैथोलॉजी लैब, पंजीकरण काउंटर और शौचालयों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मरीजों ...