मिर्जापुर, फरवरी 9 -- मिर्जापुर, संवादाता l मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला स्थित विंध्य विश्वविद्यालय के पास जंगल में सोमवार की सुबह 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के भैसवार निवासी तेतरा देवी पत्नी रामपति के रूप में हुई है। मृतिका के पति ने बताया कि पत्नी देवरी कला स्थित निर्माणाधीन विंध्य विश्वविद्यालय में ठेकेदार के साथ मजदूरी करती थी l वह रोजाना शाम 5 बजे काम खत्म कर घर लौट जाती थी l पंद्रह दिन पूर्व वह अपने सहकर्मी बलिराम मिस्त्री के साथ काम कर रही थी l पिछले 15 दिनों में महिला केवल एक-दो बार घर गई थी।मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हि...