मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड के दो पैक्स अध्यक्षों के खिलाफ वरीय प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार ने करजा थाना में रविवार को धान गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि झखड़ा पैक्स अध्यक्ष निरंजन कुमार सुमन और सहायक सचिव प्रकाश कुमार ने 2024-25 में 37 किसानों से 3274 क्विंटल धान खरीदी, जिसका समतुल्य 2226.32 क्विंटल चावल होता है, लेकिन बिहार राज्य खाद्य निगम को केवल 1160 क्विंटल चावल ही आपूर्ति की गई। जांच के दौरान गोदाम में धान शून्य पाया गया, जबकि 1585 क्विंटल धान का कोई हिसाब नहीं मिला, जिसकी कीमत करीब 36.85 लाख रुपये आंकी गई। इसी प्रकार पकड़ी पकोही पैक्स अध्यक्ष सरिता देवी और सहायक सचिव अजय राय पर भी 756.75 क्विंटल धान का गबन कर लिया, जिसकी कीमत लगभग 17.59 लाख रुपये बताई जा रही है। 17 किसानों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.