नई दिल्ली, मार्च 11 -- म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, HDFC म्यूचुअल फंड के निवेश प्रबंधक HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने HDFC निफ्टी टॉप 20 इक्वल वेट इंडेक्स फंड के लॉन्च की घोषणा की है। नया फंड ऑफरिंग (एनएफओ) 7 मार्च, 2025 को खुला था। इसकी क्लोजिंग 21 मार्च, 2025 है।100 रुपये से निवेश HDFC म्यूचुअल फंड के इस एनएफओ में न्यूनतम Rs.100 से निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश राशि पर कोई अधिकतम सीमा नहीं है। स्कीम में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है और न ही कोई एग्जिट लोड है। यह योजना उन निवेशकों के लिए है जो भारत की ब्लू-चिप कंपनियों की लॉन्ग टर्म डेवलपमेंट कैपिसिटी का लाभ उठाना चाहते हैं। इस फंड का प्रबंधन निर्माण मोराखिया और अरुण अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। यह फंड रेगुलर और डायरेक्ट प्लान के तहत उपलब्ध होगा, जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.