फरीदाबाद, फरवरी 4 -- फरीदाबाद। जिला सचिवालय में आयोजित बैठक में उपायुक्त आयुष सिन्हा ने "म्हारी सड़क" मोबाइल ऐप की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार शिकायतों की स्थिति, निस्तारण की गति और प्रक्रिया की जानकारी ली। बैठक में नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि ऐप के माध्यम से प्राप्त कुल शिकायतों में से करीब 80 प्रतिशत का समाधान किया जा चुका है। शेष मामलों में अधिकतर शिकायतें नई सड़कों के निर्माण से जुड़ी हैं, जिनमें समय लग रहा है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का समय पर समाधान होना चाहिए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। डीसी ने स्पष्ट कहा कि शिकायत मिलने के सात दिनों के भीतर उसका निपटारा किया जाए। समाधान के बाद पूरी जानकारी के साथ रिपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.