कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- विकास खंड कौशाम्बी के म्योहर गांव व उसके मजरों में रहने वाले भूमिहीनों को दाह संस्कार करने के लिए अब कठिनाई का सामना नहीं करना होगा। शासन द्वारा अन्त्येष्टि स्थल निर्माण कराने के लिए मंजूरी दे दी गई है। धनराशि खाते में आने के बाद ग्राम प्रधान विमला देवी ने निर्माण स्थल का चयन कर निर्माण शुरू करा दिया है। म्योहर गांव में अन्त्येष्टि स्थल न होने से गांव के भूमिहीनों को कठिनाई का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों को दाह संस्कार करने के लिए ग्रामसभा की भूमि का प्रयोग करना था जिससे विवाद की स्थिति बनी रहती थी। लेकिन ग्राम प्रधान विमला देवी के प्रयास से ग्रामीणों की समस्या का निराकरण जल्द हो जायेगा। उनकी मांग पर डीपीआरओ एके सिंह ने शासन स्तर से न केवल अन्त्येष्टि स्थल को मंजूरी दिला दिया बल्कि धनराशि भी ग्रामसभा के खाते में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.