नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर जोड़ी सचिन-जिगर इंडस्ट्री और फैन के बीच काफी पॉपुलर है। लेकिन अब इस जोड़ी के सचिन सांघवी पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। मुंबई पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया, हालांकि कुछ ही घंटों बाद उन्हें बेल मिल गई। एक 29 साल की नई सिंगर ने सचिन पर शादी और करियर में ब्रेक देने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि साल 2024 में सचिन ने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया था।वकील ने रखा पक्ष सचिन के वकील आदित्य मिते ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा, "एफआईआर में लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। इनमें कोई दम नहीं है। मेरे क्लाइंट की गिरफ्तारी भी अवैध थी, इसी वजह से उन्हें तुरंत बेल मिल गई। हम हर आरोप ...