रांची, मार्च 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। म्यांमार व थाइलैंड से डिपोर्ट हुए 540 भारतीयों में छह झारखंडी भी हैं। साइबर अपराध के संदेह में दोनों देशों में भारतीय नागरिकों को पकड़ा गया था। जानकारी के मुताबिक, सभी को पूर्व में नौकरी का झांसा देकर विदेश भेजा गया था। बाद में सभी को साइबर अपराध करने वाले गिरोह के द्वारा बंधक बनाकर उनका इस्तेमाल किया जा रहा था। वतन वापसी के बाद सभी नागरिकों की सूची बनाकर दिल्ली में संबंधित राज्यों के स्थानीय आयुक्त को सौंपा गया है। सोमवार को दो व मंगलवार को चार झारखंडी नागरिकों को दिल्ली स्थित स्थानीय आयुक्त कार्यालय को सौंपा गया। राज्य पुलिस की सीआईडी की एक टीम भी पूछताछ के लिए दिल्ली गई है। साइबर अपराध की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सभी से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.