सोनभद्र, अगस्त 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम में परिवर्तन होने के चलते मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 1200 से अधिक मरीजों का ओपीडी में इलाज किया गया। भीड़ इतनी थी कि मरीजों को इलाज कराने के लिए मारामारी मची थी। वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, सिर दर्द के मरीज सबसे अधिक पहुंचे थे। मरीजों के अचानक से भीड़ बढ़ने के चलते चिकित्सकों का भी सिर चकरा गया। बरसात नहीं होने के चलते पिछले एक सप्ताह से निकल रही तेज धूप के चलते लोग बीमारियों के गिरफ्त में आ रहे हैं। सरकारी के साथ ही प्राइवेट हास्पिटलों में भी मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ का आलम यह था कि पर्ची व दवा काउंटर के साथ ही ओपीडी के लिए बनाए गए कक्ष में लो...