शामली, मई 5 -- शहर ही नहीं यहां गली, मौहल्लों में भी आवारा कुत्तों का आतंक है।सुबह छात्र-छात्राओं के स्कूल जाने का समय हो या मोर्निंग वॉक करने जा रही महिलाओं को, इनका भय हर समय सताया ही करता है। नगर पालिका की ओर से इस पर रोक के कोई ठोस उपाय नहीं हैं। शहर में घूमती कुत्तों की टोलियों ने आम जनता का चौन छीन लिया है। शहर के साथ कई गलियों में भी कुत्तों का आतंक है। रात के 9 बजते ही आवारा कुत्तों के भय से सड़क पर निकलना कठिन हो जाता है। गलियां ही नहीं मुख्य सड़क पर भी यह बेधड़क घूमते रहते हैं। शहर के बड़ा बाजार, मुरारी वाला मौहल्ला में आवारा कुत्तों ने आतंक मचाकर रखा है। यहां ये स्थिति महीनों से बनी है। इसके चलते बच्चे और बड़ों का घर से निकलना दूभर हो गया है। आवारा कुत्ते रोजाना कर रहे हमला शहर में रोजाना आवारा कुत्तों के शिकार लोग हो रहे हैं। आवारा...