लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहले मामले में एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) से रिटायर सुमायरा रब्बानी उर्फ परवीन पर अपने ही भांजे से 90 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित राहिल अली, जो अमीनाबाद के बारूदखाना क्षेत्र का निवासी है, ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर अपनी मौसी और उनके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। राहिल के मुताबिक सुमायरा रब्बानी एलडीए में नौकरी करती थीं और मार्च 2025 में रिटायर हुई थीं। उन्होंने ठेका और लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे बड़ी रकम ऐंठ ली और भरोसा दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। जब नौकरी नहीं मिली तो उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरे मामले में चिनहट क्षेत्र मे...