देवरिया, जुलाई 10 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। उपयोग करने के लिए मौसी के लड़के को दिया ट्रैक्टर उसने बेच दिया। जब इसके बार में ट्रैक्टर मालिक ने मौसी के लड़के से पूछताछ की तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महुअवा बजराटार के रहने वाले दिवाकर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने एक सोनालिका ट्रैक्टर लिया था। जिसे चलाने हेतु उन्होंने पांच दिसंबर 2021 को जमुनी निवासी अपने मौसी के लड़के उपेन्द्र यादव पुत्र मक्खन यादव को दिया था। ट्रैक्टर पर कोटक महिंद्रा बैंक का रू. 5.50 लाख लोन था। इस बीच 25 जून 2023 को जानकारी हुई कि ट्रैक्टर को उपेन्द्र यादव ने किसी अन्य व्यक्ति के हाथ बेच दिया है और ट्रैक्टर के लोन का एक भी किस्त जमा नहीं किया है। जानकारी होने पर वे 15 सितंबर 2024 को पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.