हरदोई, मार्च 10 -- मल्लावां। ग्राम गंज जलालाबाद में रिश्ते में मौसिया ससुर ने नशे में रविवार रात तमंचा से फायर झोंक दिया। गोली पास खड़े दामाद को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। फायर करने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपित को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गंज जलालाबाद पुलिस चौकी से महज करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित मकान में सगीर अपने परिवार के साथ रहता था। मेहनत मजदूरी कर परिवार की परवरिश करता था। परिजनों के अनुसार, रविवार की देर रात अचानक शोर-शराबा हुआ। आवाज सुनकर सगीर घर से बाहर निकला। तभी पड़ोस में रह रहे मौसिया ससुर शेर अली ने तमंचा से फायर कर दिया। गोली सीधे सगीर के सीने में लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। घायल को सीएचसी मल्लावां में भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.