वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददता। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। नमी का स्तर कम होने से वातावरण शुष्क रहा है। अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बीत 17 जनवरी को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मैदानी इलाकों से गुजर गया। लेकिन एक नया विक्षोभ पश्चिमी पंजाब और यूपी में सक्रिय है। इसके आगे बढ़ने पूर्वांचल में 22 से 24 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान गिरावट होगी। 26 जनवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुरू होने वाले वर्षा के नए दौर में फिर से बढ़ जाने की संभावना है। ला-नीना के प्रभाव से इस वर्ष ठंड के लंबी खींचने के आसार है। इससे पहले सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया था। दिन में तेज धूप निकली थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.