नई दिल्ली, जुलाई 2 -- राजधानी में बुधवार को हुई हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा बना रहा है। राजधानी के कई हिस्सों में सुबह 8.30 तक बारिश दर्ज की गई। शाम 5.30 तक भी कुछ हिस्सों हल्की से मामूली बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को राजधानी के विभिन्न हिस्सों में आंशिक और कुछ इलाकों में सामान्य रूप से बादल छाए रहे। राजधानी का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से .8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से .3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। राजधानी में सुबह 8.30 बजे तक नजफगढ़ में 15.1 मिमी, मयूर विहार में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि सुबह 8.30 से शाम 5....