नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- राजधानी में राजघाट में 15 और मयूर विहार में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान चार जगहों पर 7 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया न्यूनतम तापमान नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में सुबह से ही मौसम में ठिठुरन और हवा में नमी बनी रही। धुंध के बीच कभी भी लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिली। सीजन का पहला कोल्ड डे घोषित होने के बाद राजधानी में दो दिन बाद तापमान और कोहरे की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कोल्ड डे के साथ ऑरेंज अलर्ट और सोमवार को यलो अलर्ट के बाद मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। उसके बाद हवा के रुख में बदलाव से राजधानी के मौसम में भी बदलाव के संकेत हैं। कोहरे में भी सुधार होने की संभावना है। क्यों...